shishu-mandir

Pithoragarh News- आंदोलनरत आशाओं से विधायक पंत ने की वार्ता

Newsdesk Uttranews
1 Min Read


पिथौरागढ़ सहयोगी, 10 अगस्त 2021

new-modern
gyan-vigyan

क्षेत्रीय विधायक चंद्रा प्रकाश पंत मंगलवार को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रही आशा हेल्थ वर्क्स से वार्ता करने प्रदर्शन स्थल गांधी चौक पहुंची।

saraswati-bal-vidya-niketan

विधायक ने आशाओं से विस्तारपूर्वक उनकी मांगों के बारे में जानकारी ली और उनकी मांगों को पूरा किये जाने के लिए अपने स्तर से हरसंभव प्रयास करने की बात कही।

विधायक ने कहा कि वह इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी वार्ता करेंगी। विधायक पंत ने कहा कि शासन स्तर से भी हर संभव आशा हेल्थ वर्क्स को सहायता देने के प्रयास किये जा रहे हैं। आशाओं ने उनकी बात सुनने और वार्ता करने को लेकर विधायक को धन्यवाद व्यक्त किया। 

इस अवसर पर आशाओं के साथ भाकपा माले नेता गोविंद कफलिया मौजूद थे। विधायक के साथ उनके प्रतिनिधि कृपाल सिंह वल्दिया, ललित मोहन उप्रेती आदि मौजूद थे।