Security departments के कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद कुछ लिखने से पहले लेनी होगी विभाग से अनुमति

02 जून 2021 दिल्ली। केंद्र सरकार ने सुरक्षा विभागों के कर्मचारी के लिए नया नियम लागू किया है। जानकारी के अनुसार खुफिया या सुरक्षा से…

02 जून 2021

दिल्ली। केंद्र सरकार ने सुरक्षा विभागों के कर्मचारी के लिए नया नियम लागू किया है। जानकारी के अनुसार खुफिया या सुरक्षा से संबंधित संगठनों (Security departments) से सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी बिना विभागीय अनुमति के कोई भी लेख अथवा सामग्री प्रकाशित नहीं कर सकते हैं।‌ भारत सरकार के कर्मियों लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

नये नियमों के अनुसार अब सुरक्षा विभागों के अधिकारियों/ कर्मचारियों को एक अंडरटेकिंग देनी होगा कि वे सेवा में रहते हुए या सेवानिवृत्ति के बाद संगठन से संबंधित कोई भी जानकारी प्रकाशित नहीं करेंगे। अगर ऐसा वह करते हैं तो उनकी पेंशन रोक दी जाएगी।

यह भी पढ़े…

Almora- क्वारब पुल की मरम्मत के बाद यातायात हुआ सुचारू

बड़ी खबर- कोरोना महामारी के कारण JEE Advanced 2021 परीक्षा स्थगित

यह बदलाव सुरक्षा विभाग के उन अधिकारियों/ कर्मचारियों को प्रभावित कर सकता है जो पूर्व संगठनों में अपने अनुभवों को समाचार पत्रों, पत्रिकाओं, पुस्तकों आदि में लिखते हैं।

यह भी पढ़े…

Uttarakhand Board Exam 2021- तो उत्तराखण्ड में भी रद्द होंगी परीक्षायें!

Bageshwar- शहीद हवलदार जगत सिंह पपोला का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos