
अल्मोड़ा:- श्रम संविदा सलाहकार समिति के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे | यहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया | आगवानी के बीच कार्यकर्ता उन्हें बीजेपी कार्यालय लाए जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया | कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण व मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया|

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल ने कहा कि वह शीघ्र ही कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल के श्रम कमिश्नर के साथ बैठकर श्रमिकों से संबंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण करवाएंगे तथा सरकार से सामंजस्य स्थापित कर श्रमिकों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा और श्रम संविदा सलाहकार समिति को मजबूत बनाया जाएगा|


