shishu-mandir

भाजपा नेता डंगवाल को मातृ शोक कार्यकर्ताओं ने जताई संवेदना

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अल्मोड़ा  भाजपा के जिलामंत्री व पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख आनंद डंगवाल की माता शांती डंगवाल का निधन हो गया है | वह 68 वर्ष की थी और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी |रविवार की सुबह उन्होंने अपने गांव कसून में अंतिम सांस ली | निधन की सूचना के बाद कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख जताया है | कई कार्यकर्ता ब्रह्मसरोवर स्थित शमशानघाट पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की| भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, महामंत्री रवि रौतेला, युवामोर्चा के अध्यक्ष महेश नयाल, संजय बिष्ट, देवेन्द्र नयाल, सुरेन्द्र मेहता सहित अनेक ग्रामीण व परिचत मौजूद थे