मकर संक्रांति पर गायत्री परिवार में होंगे यज्ञोपवीत संस्कार

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अल्मोड़ा:- गायत्री परिवार के अल्मोड़ा स्थित प्रज्ञापीठ में मकर संक्रांति के मौके पर विभिन्न संस्कार आयोजित किए जाएंगे | आयोजन में मुंडन, कर्णवेद, यज्ञोपवीत सहित कई संस्कार आयोजित किए जाएंगे | प्रज्ञापीठ में इसके लिए कई तैयारियां की जा रही है |गायत्री परिवार से जुड़े भीम सिंह अधिकारी ने बताया कि इसके लिए कई व्यवस्थाएं की जा रही हैं | बताया कि डा. जेसी दुर्गापाल, इंद्रा घनगरिया व दीपा बिष्ट द्वारा संस्कार किए जाएंगे | उन्होंने कहा कि शांतीकुंज हरिद्वार, गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़, चितई शक्तीपीठ सहित अनेक स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा |

Joinsub_watsapp