Almora- महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दीपक गर्ब्याल का निधन, पूर्व में कोरोना की हुई थी पुष्टि

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा (Almora) 13 मई 2021— नगर के महिला अस्पताल में सीएमएस के पद पर तैनात डॉ. दीपक गर्ब्याल ​का निधन हो गया है। वह 58 वर्ष के थे। डॉ. गर्ब्याल पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उनका हल्द्वानी में उपचार चल रहा था।

new-modern

सोमेश्वर में oxygen bed के लिये मंत्री रेखा आर्या ने विधायक निधि से दिये 75 लाख रूपये

डॉ. गर्ब्याल लंबे समय से अवकाश में चल रहे थे। बीते दिनों उनमें कोरोना की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उनका हल्दवानी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बाद में उन्हें सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। ​जहां बीते ​कुछ दिनों से उनका उपचार चल रहा था।

Pithoragarh- दो माह में तैयार होगा आक्सीजन जनरेशन प्लांट

महिला अस्पताल की प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रीति पंत ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि दोपहर करीब पौने 2 बजे उन्हें दूरभाष से डॉ. गर्ब्याल के निधन की सूचना मिली है।। हालांकि, उनका मौत का कारण हृदयघात बताया जा रहा है।

उत्तराखण्ड (Uttarakhand) के अस्पतालो में बेड और आक्सीजन की उपलब्धता यहां करे चेक

डॉ. गर्ब्याल की मौत की सूचना के बाद ​जिला व महिला अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों में शोक की लहर है।