Corona- अल्मोड़ा (Almora) में 3 महिलाओं व एक अधेड़ की कोरोना संक्रमण से मौत

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा, 13 मई 2021- कोरोना (Corona) वायरस संक्रमण से 4 और लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 3 महिलाएं व एक अधेड़ शामिल है। इसमें एक महिला नगर क्षेत्र की निवासी थी।

new-modern

कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। जिले में हर रोज कई लोग कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा रहे है। बेस स्थित कोवि​ड अस्पताल में उपचार के दौरान 4 और लोगों ने दम तोड़ दिया। यह सभी कोरोना संक्रमित थे।

यह भी पढ़े….

Corona virus in almora: महिला अस्पताल में कोविड जांच कराने आई महिला निकली पॉजिटिव

Corona virus in Uttarakhand- बीजेपी प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार कोरोना संक्रमित

नगर के गुरुरानीखोला निवासी एक 30 वर्षीय महिला को बीते 7 मई को अस्पताल में भर्ती किया गया था। बीते 11 मई को शाम करीब 5 बजे महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट आई। जिसमें वह संक्रमित पाई गई।

इसके अलावा रानीखेत निवासी एक 70 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। मृतका को 1 मई को अस्पताल में भर्ती किया गया था। बीते बुधवार को शाम करीब 4 बजे महिला की मौत हो गई। वही, सोमेश्वर निवासी एक 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्धा की भी कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। मृतका को बीते 10 मई को कोविड अस्पताल बेस में भर्ती किया गया था। बीते दिवस दोपहर करीब डेढ़ बजे महिला ने दम तोड़ दिया।

द्वाराहाट निवासी एक अधेड़ की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। कोरोना की पुष्टि होने के बाद बीते 10 मई को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। बीते 12 मई की सुबह करीब साढ़े 8 बजे उनकी मौत हो गई। वह 51 वर्ष के थे।

जिले में अब मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 98 पहुंच चुका है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos