Almora Breaking- दन्या में युवक की मौत का प्रकरण, पुलिस ने 3 आरोपितों को किया गिरफ्तार

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

दन्या (Almora), 30 अप्रैल 2021- दन्या में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

new-modern

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया मृतक के भाई की तहरीर पर बीते देर शाम थाना दन्या में मुकदमा दर्ज किया गया था। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आज 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

यह भी पढ़े….

Almora- रानीखेत व द्वाराहाट में स्थापित होंगे कोविड हॉस्पिटल, पढ़ें पूरी खबर

Almora- प्रशासन ने तय की सब्जी और फलो की कीमतें, यहां देखें लिस्ट

गौरतलब है कि बीते दिवस दन्या थाना क्षेत्र के आरा सल्पड़ में 3 युवकों को छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीणों ने दबोच लिया था। आरोप है कि ग्रामीणों ने युवकों की जमकर पिटाई की और उसके बाद पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस के अनुसार रुबाल गांव के भुवन जोशी और डसीली के कैलाश सिंह को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था जबकि डसीली के ही ललित सिंह के फरार हो जाने की बात बताई थी।

गुरुवार दोपहर एक युवक भुवन जोशी 19 की हालत काफी खराब हो गई थी। पुलिस उसे धौलादेवी के अस्पताल लेकर आई जहां उसकी मौत हो गई।
मामले में मृतक के भाई गोविन्द जोशी पुत्र उमेश चन्द्र जोशी की ओर से ग्रामीणों के खिलाफ में थाना दन्या में तहरीर सौंपी थी। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।

जल्द ही इस खबर से संबंधित विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाएगी, उत्तरा न्यूज के साथ बने रहे।

हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos