Chamoli- सुमना हादसे में अब तक 10 के मौत की पुष्टि

Newsdesk Uttranews
4 Min Read

चमोली, 24 अप्रैल 2021- भारत तिब्बत सीमा से लगे सुमना में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कैंप के समीप शुक्रवार देर सांय को ग्लेश्यिर (Chamoli) टूटकर सीमा क्षेत्र की सडक पर आ गिरा।

new-modern

सुमना हादसे मे 10 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। जबकि घायल -07 (06 जोशीमठ आर्मी हॉस्पिटल मे भर्ती , 01 देहरादून रेफर) लोगों का उपचार चल रहा है। बीआरओ से प्राप्त सुचना के अनुसार उनकी टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है घटना मे हताहत लोगो का विवरण तैयार किया जा रहा है सुमना ग्लेशियर, चमोली (Chamoli) दुर्घटना में 07 घायलों को हेली के माध्यम से जोशीमठ आर्मी हेलीपैड लाया गया है, जिसमे 6 घायलों को मिल्ट्री हॉस्पिटल जोशीमठ में भर्ती कराया गया है व 01 घायल को मिल्ट्री हॉस्पिटल देहरादून रेफर किया गया है।

यह भी पढ़े….

Chamoli Disaster- आपदा में मृतकों के परिजनों को अविलंब दी जाए सहायता राशिः मुख्यमंत्री

चमोली (Chamoli) ऋषि गंगा में फिर बढ़ा पानी, राहत-बचाव कार्य रोका

यहाॅ पर सड़क निर्माण कार्य में लगे बीआरओ के 10 मजदूरों की ग्लेश्यिर की चपेट में आने से मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 384 मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार सुबह हेलीकाप्टर से आपदा क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। इसके बाद जोशीमठ में जिला प्रशासन, पुलिस, अर्मी, आईटीबीपी के उच्चाधिकारियों के साथ घटना की गहनता से समीक्षा करते हुए रेस्क्यू कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उच्च शिक्षा, सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत, बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट भी मौजूद थे।

जोशीमठ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना के तुरंत बाद से सेना, जिला प्रशासन, आईटीबीपी और एनडीआरएफ सहित बीआरओ युद्ध स्तर पर रेस्क्यू का कार्य में जुटी है। बताया कि जिस स्थान पर यह घटना घटित हुई है। वह जोशीमठ से 94 किलामीटर दूर होने के साथ ही संचार व आबादी क्षेत्र से विहीन है।

यह भी पढ़े….

Chamoli Disaster- बड़े बांधों पर तत्काल रोक लगाये सरकार – उलोवा ने की मांग

Chamoli disaster update: अब तक 19 शव बरामद, 202 लोग लापता, रेसक्यू जारी

यहां पर बीआरओ की ओर से सीमा सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है शुक्रवार को सीमा क्षेत्र में ग्लेशियर का एक हिस्सा टूट कर सड़क पर आ गया। जिससे यह दुःखद घटना हुई है।

जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि घटना स्थल से 2 शव कल रात तथा 8 शव आज बरामद कर लिए गए है और 6 घायलों को रेस्क्यू किया गया है। भारी बर्फबारी के कारण सीमा क्षेत्र तक जाने वाले मोटर मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है।

आर्मी की टीम कल रात से लगातार रेस्क्यू काम में लगी है और अभी रेस्क्यू चल रहा है। बीआरओ से भी लगातार घटना स्थल की जानकारी ली जा रही है। घटना स्थल पर रेस्क्यू के साथ साथ सड़क से बर्फ हटाने का कार्य चल रहा है।

सुमना हिमस्खलन आपदा से संबंधित जानकारी के लिए चमोली जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र स्थापित किया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया आपदा से संबंधित जानकारी के लिये हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
ये हैं नंबर :

9068187120, 7579004644, 7055753124, 7830839443 तथा टोल फ्री दूरभाष नंबर 01372-251437

उत्तरा न्यूज़ youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw