Uttarakhand- किशोरी से दुराचार का प्रयास करने वाला दबोचा

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

पिथौरागढ़ सहयोगी, 22 अप्रैल 2021

new-modern

पिथौरागढ़। Uttarakhand जिले के थाना नाचनी क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और दुराचार की कोशिश करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि गत बुधवार को एक नाबालिग लड़की ने परिजनों के साथ थाना नाचनी में आकर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की का कहना था कि लालू राम राजन नाम के व्यक्ति ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए जबरन कपड़े फाड़ दिए और दुराचार का प्रयास किया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 511, 354, 354 बी तथा 7-8-9 (ग) पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़े….

Uttarakhand Breaking- गंगोत्री विधायक गोपाल रावत (MLA Gopal rawat) का निधन

Uttarakhand- मुख्य सचिव भी हुए कोरोना संक्रमित, कैबिनेट की बैठक स्थगित

जिसके बाद थानाध्यक्ष नाचनी के प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में बुधवार की ही रात आरोपी लालू राम राजन उम्र 35 पुत्र प्रेम राम निवासी ग्राम- गिनी, पोस्ट गिरगांव, थाना नाचनी को कस्बा नाचनी से गिरफ्तार कर लिया।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos