Uttarakhand breaking- तीरथ मंत्रीमंडल का गठन, इन चार नये चेहरों को मिली जगह

देहरादून। Uttarakhand मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज शुक्रवार को विधानसभा के 11 सदस्यों को मंत्री पद की…

देहरादून। Uttarakhand मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज शुक्रवार को विधानसभा के 11 सदस्यों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रीमंडल में मंत्री रहे 7 लोगों को फिर से मंत्री बनाया गया है। 8 को कैबिनेट मंत्री और 3 को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यह भी पढ़े..

उत्तराखंड (Uttarakhand) से बड़ी खबर- मदन कौशिक बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पढ़ें पूरी खबर

Uttarakhand- सीएम तीरथ सिंह रावत (CM teerath singh rawat) ने उत्तराखंड कैडर के इन अधिकारियों को दी अहम जिम्मेदारी


राज्यपाल ​बेबी रानी मौर्य ने एक कार्यक्रम में इन मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। त्रिवेंद्र सिंह रावत के मंत्रीमंडल में मंत्री रहे सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्या, अरविंद पाण्डे, सुबोध उनियाल के साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। रेखा आर्या, स्वामी यतीश्वरानंद, धन सिंह रावत को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
बनाया गया है।

देश, विदेश और उत्तराखण्ड की खबरों के लिये कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सकाइब करें।

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBI