shishu-mandir

Almora- भारत अमृत महोत्सव से जुड़ेगा राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा, 12 मार्च 2021
Almora
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर केंद्र सरकार द्वारा आयोजित भारत अमृत महोत्सव से जुड़कर राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन सभी हिमालयी राज्यों में वैज्ञानिक चेतना, ज्ञान और माॅडलों को स्थापित करने का कार्य करेगा।

new-modern
gyan-vigyan

यह बात राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन के नोडल अधिकारी इं. किरीट कुमार ने आज यहां अभियान के शुरूवात अवसर पर कही।

saraswati-bal-vidya-niketan

गोविंद बल्लभ राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी (Almora) के पीएमयू सभागार में संपन्न बैठक में इस महोत्सव के लिए केंद्र सरकार और पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के मार्गनिर्देर्शन में आगामी 75 सप्ताह के कार्यक्रमों की दीर्घ रूपरेखा पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर तय किया गया कि मिशन के तहत हिमालयी राज्यों में संचालित परियोजना के द्वारा जैव विविधता संरक्षण, जल संरक्षण और प्रबंधन, आजीविका विकल्प व कौशल विकास के क्षेत्र में कार्य प्रस्तावित है।
इसके तहत सफल माॅडलों का प्रचार प्रसार, रैली, वीड़ियो फिल्मों का प्रदर्शन व प्रशिक्षण कार्यक्रमों की एक दीर्घ श्रृंखला चलाना प्रस्तावित है।

विभिन्न कार्यक्रमों में आजीविका के नए विकल्पों, जैविक कृषि, ग्रामीण उद्यमों के नए माॅडलों, प्लास्टिक प्रबंधन, जल संरक्षण के नवीन माॅडलों आदि पर स्कूली बच्चों, हितधारकों, व ग्रामीण युवाओं के बीच सघनता से कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके साथ ही सोशल मीडिया के द्वारा भी व्यापक प्रचार प्रसार किए जाएगा। हिमालयी राज्यों की प्राकृतिक, सामाजिक और आर्थिक विषयों से जुड़ी मिशन की उपलब्धियों व कार्यों को जन-जन तक पहुचाना इसका मुख्य उद्देश्य होगा।

यह भी पढ़े…

Almora Breaking- सिलेण्डर ब्लास्ट, मकान खाक

Almora- अपने अधिकारों के प्रति जागरुक हों महिलाएं

विभिन्न संस्थानों, शोध समूहों व संगठनों को इसकी कार्ययोजना साझा की जा रही है। अधिकांश कार्यक्रमों को स्थानीय स्वाधीनता सग्राम सेनानियों को समर्पित किया जाएगा।

इस बैठक में इं. सैयद अली, परियोजना वैज्ञानिक दुर्बा कश्यप, जगदीश चंद्र, पुष्कर सिंह, योगेश परिहार, अरविंद टम्टा, संजय कनवाल आदि मिशन से जुड़े कर्मचारियों आदि ने प्रतिभाग किया।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos