चमोली आपदा (chamoli disaster) अपडेट— एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या पहुंची 37, रेसक्यू जारी

उत्तरा न्यूज डेस्क, 12 फरवरी 2021चमोली जिले Chamoli disaster में आपदा के बाद लापता चल रहे लोगों की खोजबीन जारी है। मैथाणा के बाद एक…

उत्तरा न्यूज डेस्क, 12 फरवरी 2021
चमोली जिले Chamoli disaster
में आपदा के बाद लापता चल रहे लोगों की खोजबीन जारी है। मैथाणा के बाद एक शव बरामद हुआ है। अब मृतकों की संख्या 37 पहुंच गई है वही, 167 लोग अब भी लापता चल रहे है।

गौरतलब है कि बीते 7 फरवरी को चमोली Chamoli disaster में ग्लेशियर टूटने के बाद ऋषिगंगा में तबाही मची थी। पानी के सैलाब में कई लोग लापता हो गए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

तपोवन में टनल में फंसे 34 लोगों को बचाने के लिए रेसक्यू आपरेशन जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी व पुलिस का रेसक्यू जारी है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि एक छोटी सुरंग में प्रवेश करने का प्रयास किया जाएगा, जो मौजूदा सुरंग से 12 मीटर नीचे है। वहां मानव उपस्थिति की संभावना हो सकती है।

बताते चले की नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद गुरुवार को टनल में राहत व बचाव का कार्य रोकना पड़ा था। जिसके करीब 3 घंटे बाद स्थिति सामान्य होने के चलते रेसक्सू दोबारा शुरू हुआ।

Chamoli Disaster- जारी है सर्च और रेस्क्यू आपरेशन, 170 लोग अब भी लापता

अब तक बरामद हुए 37 शवों में सिर्फ 10 की पहचान हुई है। क्षत—विक्षत शवों की पहचान करने में काफी मुश्किलें हो रही है। अभी भी 167 लोग लापता चल रहे है। इधर आपदा Chamoli disaster प्रभावित गांवों में आवश्यक सामाग्री पहुंचाने का कार्य जारी है।

सुरंग में फंसे लोगों के परिजनों की भी अब आश टूटती नजर आ रही है। आज तपोवन बैराज साइट पर टनल में फंसे लोगों के परिजनों ने हंगामा काटा। परिजनो ने एनटीपीसी, सरकार व नेताओं के खिलाफ रोष जताया। टनल में फंसे लोगों की निकालने की मांग की।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/