Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Uttarakhand (Big Breaking) – जंगल में पड़ा मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, कई दिनों से चल रहा था लापता

रामनगर, 12 फरवरी 2021Uttarakhand– यहां सीतावनी जंगल में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के पास से जहर की शीशी मिली है। प्रथम…

रामनगर, 12 फरवरी 2021
Uttarakhand
यहां सीतावनी जंगल में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के पास से जहर की शीशी मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

शिक्षा विभाग (Education Department Uttarakhand) ने वापस लिया अपना यह अहम फैसला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत सीतावनी के भंडारपानी गेट से 3 किमी पहले वनकर्मी गश्त थे। इस दौरान टीम को सड़क किनारे एक कार खड़ी दिखाई दी। वनकर्मियों ने जंगल में कुछ दूरी तक जाकर देखा तो एक शव पड़ा मिला।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। मृतक की शिनाख्त पनियाली कटघरिया, हल्द्वानी निवासी नवल बिष्ट उम्र करीब 37 वर्ष पुत्र नयन सिंह बिष्ट के रूप में हुई।

विधानसभा उपाध्यक्ष (Uttarakhand) ने ग्राम पंचायत कलसीमा एवं चौमू में लगाई चौपाल

मौके से पुलिस को एक जहर की शीशी व दो बैग मिले है। पुलिस प्रथम दृष्टया इस घटना को आत्महत्या बता रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण मालूम चल सकेंगे।

मृतक के पिता नयन सिंह ने बीते 9 फरवरी को पुलिस में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से परेशान चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो—रोक कर बुरा हाल है। मृतक के दो बच्चे है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/