Pithoragarh- डीएम डाॅ. जोगदंडे को दी भावभीनी विदाई

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

पिथौरागढ़ सहयोगी, 11 फरवरी 2021

Pithoragarhजिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे का इसी पद पर जनपद पौड़ी स्थानांतरण हो जाने पर बुधवार को जिला कार्यालय एवं विकास भवन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से भावभीनी विदाई दी गई।

Pithoragarh- 2.5 किलो चरस के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

जिला कार्यालय सभागार में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रवीन सिंह डीनिया तथा विकास भवन में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्यासागर कापड़ी के संचालन में आयोजित समारोह में निवर्तमान जिलाधिकारी के विगत 2 वर्षों के कार्यकाल को याद करते हुए वक्ताओं ने जनपद में विभिन्न प्रशासनिक व विकास कार्यों में उनके कुशल नेतृत्व की सराहना की गई। अधिकारियों ने कहा कि जो भी विकास कार्य उनके दिशा निर्देश में वर्तमान में संचालित किए जा रहे हैं, उन सभी को निर्धारित समय पर पूर्ण कर प्रदेश में जनपद को अग्रिम स्थान पर ले जाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।


इस अवसर पर निवर्तमान Pithoragarh जिलाधिकारी डॉ जोगदंडे ने जिले में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। कहा कि जनपद पिथौरागढ़ में सभी के सहयोग से अनेक विकास कार्यों को संपन्न कराया और इस दौरान अनेक अनुभव भी प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि अधीनस्थ कर्मचारियों के बिना कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न नहीं कराया जा सकता।

Syalde news- रोडवेज व कार की सीधी टक्कर

किसी भी प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यों को सम्पन्न कराने में उनका सबसे अधिक योगदान रहता है। कहा कि सरकारी सेवा में यह ध्यान देना चाहिए कि कम से कम गलतियों हों। यह प्रयास होना चाहिए कि गलतियों दोहराई नहीं जानी चाहिए। विभागीय कार्यों में शत प्रतिशत सही तरीके से करना चाहिए, जिसके लिए जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में विकास के क्षेत्र में एक सही दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे दूरगामी परिणाम प्राप्त होंगे।

Pithoragarh- किशोरी का अपहरण कर दुराचार, आरोपी रामनगर से गिरफ्तार

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल, मुख्य कोषाधिकारी डॉ पंकज शुक्ला, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, केएन गोस्वामी समेत विभिन्न अधिकारियों ने निवर्तमान जिलाधिकारी को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर नई तैनाती स्थल की शुभकामनाएं दी।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/