Nainital- नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए नागरिक सहयोग जरूरी

नैनीताल, 11 फरवरी 2021Nainital– पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अपराध देवेंद्र पींचा का कहना है कि युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को खत्म करना उनकी…

नैनीताल, 11 फरवरी 2021
Nainital
पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अपराध देवेंद्र पींचा का कहना है कि युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को खत्म करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है। तभी नशे के कारोबारियों पर पूरी तरह लगाम लग सकती है। एसपी पींचा बुधवार को यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस अवसर उन्होंने कहा कि नैनीताल नगर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए एक टीआई की नियुक्ति भी कर दी गयी है।

यह भी पढ़े…………..

Nainital- कमरे में फंदा लगा झूलता मिला 9वीं का छात्र

Nainital- विकास के नाम पर नहीं की राजनीति :- आर्य

एसपी ट्रैफिक एंड क्राइम देवेंद्र पींचा ने कहा कि नशा तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए नगर में पुलिस की एक टीम भी तैयार की जाएगी। मगर नशे के जड़ से खात्मे के लिए आम नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबारियों तक पहुंचने और उनकी सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7519051905 और 9719291929 दो टोल फ्री नंबर हैं, जिन पर कोई भी नागरिक नशे का व्यापार करने वालो की सूचना दे सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि तल्लीताल थाने व मल्लीताल कोतवाली में पुलिस कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/