Nainital- विकास के नाम पर नहीं की राजनीति :- आर्य

उत्तरा न्यूज टीम
2 Min Read
Screenshot-5

नैनीताल Nainital। यहां गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य तथा स्थानीय विधायक संजीव आर्य का नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने स्वागत किया, स्वागत कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका सभागार में किया गया।

holy-ange-school

कार्यक्रम के दौरान विधायक संजीव आर्य ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष के पास युवा सभासदों की टीम है और हम सभी को नैनीताल Nainital के विकास के लिए एकजुट होकर काम करना होगा, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि नैनीताल Nainital के विकास के लिए हम सभी मिलकर कार्य करेंगे उन्होंने पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी विकास पर राजनीति नहीं की और वे सदैव ही नैनीताल नगर के विकास के लिए पालिका अध्यक्ष के साथ खड़े हैं।

ezgif-1-436a9efdef

Nainital महिला समूहों की नगर पालिका में हुई बैठक

कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री पीसी गोरखा, सभासद भगवत रावत, सागर आर्य, मोहन नेगी, राजू टांक, मनोज जोशी, प्रेमा अधिकारी, तारा राणा, दया सुयाल, गजाला कमाल, सुरेश चंद, कैलाश अधिकारी, पुष्कर बोरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष डीएन भट्ट, कुमाऊँ मंडल विकास निगम के निदेशक कुंदन सिंह बिष्ट, कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल, अरुण कुमार हरीश राणा, मोहित साह, संजय कुमार, भूपेंद्र बिष्ट, विकास जोशी, संतोष साह, आशु, रुचिर साह एसएस भंडारी आदि लोग उपस्थित रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

Joinsub_watsapp