Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Nainital news- घर की बेटी के नाम पर घर के बाहर लगाई जाएगी नेम प्लेट: डीएम नैनीताल

नैनीताल, 11 फरवरी 2021 नैनीताल। नवनियुक्त (Nainital) जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि हार्टिकल्चर के क्षेत्र में कार्य करना उनकी प्रमुखता रहेगी साथ ही…

नैनीताल, 11 फरवरी 2021

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

नैनीताल। नवनियुक्त (Nainital) जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि हार्टिकल्चर के क्षेत्र में कार्य करना उनकी प्रमुखता रहेगी साथ ही ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत हर घर के बाहर घर की बेटी के नाम पर नेम प्लेट लगाई जाएगी। कुमाऊंनी शैली व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मल्लीताल तथा तल्लीताल रिक्शा स्टैंड को कुमाऊंनी शैली में ढाला जाएगा। इसके अलावा एस्ट्रोनाॅमी पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।


जिला मुख्यालय में नवनियुक्त जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल बुधवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यटन नगरी नैनीताल में पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा। साथ ही यहां पर सैलानियों का दबाव कम करने को लेकर, निकटवर्ती पर्यटन स्थलों को विकसित करने की भी उनकी कोशिश रहेगी।

यह भी पढ़े……

Nainital- विकास के नाम पर नहीं की राजनीति :- आर्य

Nainital- नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए नागरिक सहयोग जरूरी

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने कहा कि हल्द्वानी में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए रोडवेज बस स्टेशन से कालू सिद्ध मंदिर तक तथा मुखानी में फ्लाईओवरों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जरूरत पड़ी तो अतिक्रमण हटवाकर सड़कों को खाली कराया जाएगा। नवनियुक्त जिलाधिकारी ने इसके अलावा भी विभिन्न मद्दों पर अपनी राय रखी।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/