नही कम हो रहा अल्मोड़ा में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ, आज आए इतने नए केस

अल्मोड़ा जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण रूकने का नाम नही ले रहा हैं। जनपद में बीते 24 घंटे में 74 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं।इसके…

अल्मोड़ा जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण रूकने का नाम नही ले रहा हैं। जनपद में बीते 24 घंटे में 74 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं।इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 15948 पहुंच गयी हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा जिले में कोरोनावायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 228 हो गयी है। वर्तमान तक जनपद में कुल 15948 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है जिनमें से 15147 संक्रमित डिस्चार्ज,माइग्रेट हो गये हैं।


सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जनपद में आज आए 74 नए कोरोना पॉजिटिव केस में से 18 केस देघाट, 12 केस
लमगड़ा,8 केस हवालबाग, 7 केस द्वाराहाट,6 केस ताकुला, 6 केस ताड़ीखेत,5 केस भैसियाछाना,5 केस रानीखेत , 4 केस चौखुटिया,2 केस धौलादेवी एवं 1 केस भिकियासैंण से आये है।