ग्रेजुएशन के छात्रों के लिए 5000 स्कॉलरशिप,2 लाख रूपये मिलेगी छात्रवृत्ति

ग्रेजुएशन के छात्रों के लिए रिलायंस फ़ाउंडेशन 5000 स्कॉलरशिप दे रहा है। इसमें 2 लाख रूपये स्कॉलरशिप के लिए दिए जाएंगे।साथ ही विद्यार्थियों को सपोर्ट…

ग्रेजुएशन के छात्रों के लिए रिलायंस फ़ाउंडेशन 5000 स्कॉलरशिप दे रहा है। इसमें 2 लाख रूपये स्कॉलरशिप के लिए दिए जाएंगे।साथ ही विद्यार्थियों को सपोर्ट सिस्टम के लिए पुराने विद्यार्थियों के नेटवर्क से जोड़ा जाएगा

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


कौन कर सकते है आवेदन
विद्यार्थी शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए भारत में, किसी भी विषय में स्कॉलरशिप के लिए अर्ज़ी दे सकते हैं,इसके लिए आख़िरी तारीख़ 15 अक्तूबर, 2023 निर्धारित की गई है।
रिलायंस फ़ाउंडेशन का कहना है कि उसका स्कॉलरशिप प्रोग्राम कॉलेज में पढ़ाई के लिए कई विषयों के विद्यार्थियों के लिए यह सबसे बड़ा छात्रवृत्ति कार्यक्रम है और वर्ष 2023-24 के लिए 5000 स्कॉलरशिप दी जाएंगी।


फाउंडेशन के अनुसार रिलायंस के संस्थापक धीरूभाई अंबानी मानते थे कि देश की युवाशक्ति में निवेश कर उनकी प्रतिभा को अवसर देना चाहिए। उन्हीं के विचार को आगे बढ़ाते हुए रिलायंस फ़ाउंडेशन स्कॉलरशिप ने महाविद्यालय स्तर पर भी छात्रवृत्ति देना शुरू किया। दिसंबर 2022 में धीरूभाई अंबानी की 90वीं वर्षगांठ पर रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अगले 10 साल में वो 50,000 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया था।

रिलायंस फ़ाउंडेन अंडरग्रैजुएट स्कॉलरशिप ‘मेरिट-कम-मीन्स’ के आधार पर ये छात्रवृत्तियाँ देता है। रिलायंस फ़ाउंडेशन के सीईओ श्री जगन्नाथ कुमार ने कहा, “भारत एक युवा देश है। युवाशक्ति देशके नई ऊंचाइयाँ छूने में मदद कर सकती है। बेहतरीन शिक्षा के लिए लोगों को बेहतर अवसर मिल सकें,फाउंडेशन की कोशिश है है कि युवाओं को उनके सपने पूरे करने में मदद करें और वे देश की प्रगति में योगदान दे सकें।“


रिलायंस का ये कार्यक्रम लड़कियों और दिव्यांगों की भी मदद करता है। सलेक्शन का आधार एक एप्टिट्यूड टेस्ट, बारहवीं कक्षा के मार्क्स, परिवार की कुल आय और पात्रता की कुछ अन्य शर्तें रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए
www.scholarships.reliancefoundation.org पर विजिट कर सकते है।