खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now
उत्तराखंड में बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य में समूह ग के 1402 पदों पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती का कैलेंडर जारी कर दिया है।
आयोग आगामी मार्च माह तक इन जारी भर्ती की परीक्षाएं कराएगा। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया की सहायक कृषि अधिकारी वर्ग -1 के 34, स्नातक स्तरीय परीक्षा से 226, इंटरमीडिएट स्तरीय एक परीक्षा से 293 और दूसरी से 136 , व्यायाम प्रशिक्षक के 56 और सहायक अध्यापक के 657 पदो पर भर्तियां की जाएगी। अक्टूबर में चार भर्तियों के कैलेंडर जारी किए जाएंगे साथ ही एक भर्ती का कैलेंडर नवंबर में भी जारी किया जाएगा।
भर्ती का नाम | विज्ञापन जारी होने की तिथि | प्रस्तावित परीक्षा तिथि |
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 | 29 सितंबर 2023 | 26 नवंबर 2023 |
स्नातक स्तरीय परीक्षा | 6 अक्तूबर 2023 | 31 दिसंबर 2023 |
इंटरमीडिएट स्तरीय परिवहन आरक्षी आबकारी सिपाही भर्ती | 13 अक्तूबर 2023 | 21 जनवरी 2024 |
इंटरमीडिएट स्तरीय पशुधन प्रसार, निरीक्षक, अधिदर्शक भर्ती | 20 अक्तूबर 2023 | 11 फरवरी 2024 |
व्यायाम प्रशिक्षक | 27 अक्तूबर 2023 | 25 फरवरी 2024 |
सहायक अध्यापक(एलटी) स्नातक भर्ती | 6 नवंबर 2023 | 10 मार्च 2024 |