Pithoragarh- राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए 38 बालक बालिकाएं चयनित

editor1
3 Min Read
Screenshot-5

पिथौरागढ़। खेल विभाग के अधीन संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में वर्ष 2022-23 में प्रवेश के लिए जनपद स्तर पर चयनित 25 बालक और 13 बालिकाऐं राज्य स्तरीय चयन ट्रायल्स रूद्रपुर में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो गए हैं।

holy-ange-school

आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में वर्ष 2022-23 में प्रवेश के लिए विगत 25 व 26 अप्रैल को सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स आयोजित किये गये थे। जिनके आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी 29 व 30 अप्रैल को स्पोर्ट्स स्टेडियम रूद्रपुर, उधमसिंह नगर में आयोजित राज्य स्तरीय चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग को रवाना हो गये हैं। जनपद स्तर पर आयोजित ट्रायल्स में खिलाड़ियों की चयनित सूची इस प्रकार है।

ezgif-1-436a9efdef

एथलेटिक्स बालक वर्ग में
हिमांशु कार्की, बालिका वर्ग में मोनिका जोशी, निकिता कार्की, ज्योति जोशी, आरती जोशी, सौम्या पाठक शामिल हैं। बाक्सिंग बालक व बालिका वर्ग में योगेश जोशी, कोमल मेहता, अमन सिंह बोहरा, साक्षी टम्टा, राकेश सिंह, रिया जोशी, कुनाल सिंह बिष्ट, रानी लोहिया, अर्जुन सिंह रावत, कोमल भट्ट, दिपेश भट्ट, दिब्यांशु नेगी, आयुष बेरी, जतिन चन्द, प्रियांशु धतोड़ी, रिषभ वल्दिया तथा बैडमिन्टन बालिका वर्ग में दीपशिखा कार्की का चयन हुआ। वहीं क्रिकेट बालक वर्ग में हिमांशु भण्डारी, अंबिका, प्रदीप वल्दिया, हिमांशी मेहरा , भरत सिंह, चेतन कापड़ी, हरेन्द्र खड़ायत, गर्वित सिंह और फुटबॉल

बालक वर्ग में सागर बहादुर गुरूंग, आलोक चन्द, समीर सिंह, शौर्य बहादुर, मानस वल्दिया, सौरभ पाल और पंकज चिराल चयनित हुए हैं।
राज्य स्तरीय अन्तिम चयन ट्रायल्स में वरीयता सूची के अनुसार चयनित बालक-बालिकाओं को आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश होने पर खिलाड़ियों को सम्बन्धित खेल विधा में प्रशिक्षण के साथ, भोजन व आवास की निःशुल्क सुविधा, स्पोर्ट्स किट, छात्रावास ड्रेस, शिक्षण शुल्क, चिकित्सा व्यय, प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए यात्रा व्यय तथा अन्य व्ययों का वहन खेल विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाता है।

ये चयन ट्रायल्स भुवन चन्द्र पन्त, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी की देखरेख में एथलेटिक्स में प्रताप सिंह उप क्रीड़ाधिकारी, सरोज एथलेटिक्स प्रशिक्षक, फुटबॉल में मनोज कुमार पुनेठा और चन्द्र सिंह धामी फुटबॉल प्रशिक्षक, बॉक्सिंग में कै. देवी चन्द अर्न्तराष्ट्रीय मुक्केबाज, सुनीता मेहता रावत प्रशिक्षक कम वार्डन, निखिल महर, वालीबॉल में इन्द्रजीत सिंह सामन्त सहायक व्यायाम अध्यापक, सुनील प्रसाद पैरालम्पिक वालीबॉल प्रशिक्षक, बैडमिन्टन में अभिषेक वर्मा सहायक शिक्षा अध्यापक, हॉकी में लीलावती जोशी और क्रिकेट में नीरज सौंन प्रशिक्षक द्वारा लिये गये।

इस अवसर पर सतीश कुमार सहायक खेल प्रशिक्षक, रविन्द्र सिंह सहायक खेल अध्यापक, पुष्कर सिंह अधिकारी सहायक खेल अध्यापक, अजय पल्याल सहायक शिक्षा अध्यापक, दीप चन्द्र जोशी सहायक शिक्षा अध्यापक, गोपेश पाण्डेय सहायक शिक्षा अध्यापक, जगत सिंह महरा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, हेम उपाध्याय, गौरव चन्द्र जोशी, हरीश चन्द, दिनेश सिंह, जगत राम, बलदेव प्रसाद, सुनील कुमार, तनूजा कन्याल आदि खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Joinsub_watsapp