Corona update- उत्तराखंड में आज मिले 288 नए कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 1553

देहरादून। 30 जुलाई 2022- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 288 नए कोरोना संक्रमित मिले…

देहरादून। 30 जुलाई 2022- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 288 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और एक मरीज की मौत हुई है। आज 225 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में फिलहाल 1553 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जानकारी के अनुसार देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 146, हरिद्वार में 24, नैनीताल में 45, टिहरी और अल्मोड़ा में 10-10, पौड़ी में 11, रुद्रप्रयाग में 16, ऊधमसिंह नगर में 19, बागेश्वर में 1, पिथौरागढ़ और चमोली में 3-3 संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश में कोरोनावायरस की रिकवरी दर 94.55 प्रतिशत और संक्रमण दर 16.44 प्रतिशत दर्ज की गई है।