उत्तराखण्ड सरकार की पहली कैबिनेट बैठक संपन्न, समान नागरिक संहिता के लिए बनेगी विशेषज्ञों की समिति

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

उत्तराखण्ड सरकार की पहली कैबिनेट बैठक संपन्न हो गयी है। इस बैठक में समान नागरिक संहिता के लिए बनेगी विशेषज्ञों की समिति बनाई जाएगी। कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह जानकारी दी।

holy-ange-school


सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत सदियों से भारतीय सभ्यता के मूल में समाहित रही है। कहा कि भारतीय जनमानस के लिए उत्तराखंड एक देवभूमि है, और उत्तराखंड की सांस्कृतिक – आध्यात्मिक विरासत की रक्षा अहम है।

ezgif-1-436a9efdef


सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश के लिए सामरिक दृष्टि से भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। दो देशों की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से जुड़ा होने के कारण भारत के लिए इस राज्य का भौगोलिक और रणनीतिक महत्व काफी बढ़ जाता है।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य के नागरिकों का भारतीय सेनाओं के साथ एक लंबा और गौरवशाली संबंध रहा है। यहाँ के लोगों ने पीढ़ी दर पीढ़ी अपने आपको देश की सुरक्षा के लिए समर्पित किया है। कहा कि लगभग हर परिवार से कोई पिता, कोई बेटा, कोई बेटी देश के किसी न किसी हिस्से में हमारी सेनाओं के माध्यम देश की सेवा में जुटा है।


सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक आध्यात्मिक विरास,पर्यावरण और राष्ट्र रक्षा के लिये उत्तराखंड की सीमाओं की रक्षा बहुत अहम है। कहा कि इन कारणो से कैबिनेट की पहली बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए समिति बनाने का निर्णय लिया गया। कहा कि इस समिति में न्यायविदों, सेवानिवृत्त जजों, समाज के प्रबुद्ध जनो और अन्य स्टेकहोल्डर्स उत्तराखंड के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी। कहा इसके दायरे में विवाह-,तलाक, ज़मीन-जायदाद और उत्तराधिकार जैसे विषय आएगे।


सीएम धामी ने उम्मीद जताते हुए कहा कि ये यूनिफॉर्म सिविल कोड संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम होगा और संविधान की भावना को भी मूर्त रूप देगा।

Joinsub_watsapp