shishu-mandir

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय युवक की व्यायाम के दौरान मौत

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

पिथौरागढ़। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय एक युवक की शुक्रवार सुबह देव सिंह मैदान में व्यायाम के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जता रहे हैं। परिजनों के अनुसार, युवक को तीन माह बाद मर्चेन्ट नेवी में भर्ती होने के लिए एक कोर्स करने मुंबई जाना था।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह नगर के कासनी क्षेत्र निवासी पारस कसन्याल (18) पुत्र मनोज कसवाल पूर्व प्रधान) अपने साथियों के साथ करीब पांच किलोमीटर दूर से दौड़ लगाकर देव सिंह मैदान पहुंचा। यहां वह एक्सरसाइज कर रहा था लेकिन इसी बीच वह अचानक वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। कुछ युवाओं ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया परन्तु उसकी मौत हो गई।