shishu-mandir

Almora:: कांग्रेस (congress)के पूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम में कई बीजेपी नेताओं सहित 132 ने ज्वाइन की कांग्रेस

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

132 joined Congress, including many BJP leaders,

Screenshot-5

अल्मोड़ा,17 अक्टूबर 2021- रविवार को जागेश्वर विधानसभा के गुरड़ाबांज में कांग्रेस (congress)की ओर से पूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

new-modern
gyan-vigyan

इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस(congress) ने एक प्रकार से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पहुंचे जबकि विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल फ्रंटफुट पर रहे उनकी मौजूदगी में 132 लोगों के कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया गया है। सभी का कुंजवाल ने पार्टी में स्वागत किया।


कांग्रेस (congress)के सोशल मीडिया अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट ने बताया कि इस मौके पर धन सिंह बिष्ट,घनश्याम गुरुरानी, मनोज भट्ट, पूर्व युवा मोर्चा जिला मंत्री,
चंन्द्र प्रकाश नेगी लमगड़ा,विनोद जोशी मंडल मंत्री भाजपा धौलादेवी,महेश चन्द्र भट्ट वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दंन्या,केशर सिंह पूर्व सैनिक खटियोला
पूरन सिंह पूर्व सैनिक चौना,
बद्री सिंह, विरेन्द्र सिंह,दिवान सिंह, गोपाल सिंह,बचीराम पुजारी,मोहन खनी, सहित 132लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की है। खुद कुंजवाल ने बताया कि चामी और चल्थी के लगभग समूचे गांव ने कांग्रेस पर अपना विश्वास जताया है।

अब पूर्व मुख्यमंत्री एनडी​ तिवारी के नाम से जाना जायेगा पंतनगर सिडकुल


इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा,जिला अध्यक्ष पीताम्बर पांडे, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, पिथौरागढ़ के पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेंद्र बाराकोटी, सज्जन लाल टम्टा, ब्लाँक अध्यक्ष धौलादेवी पूरन सिंह बिष्ट, ब्लाँक अध्यक्ष लमगड़ा दीवान सतवाल, राबिन भंडारी, गिरधर रौतेला, गोपाल सिंह चौहान, शेखर पांडे, बसंत भट्ट, दिनेश जोशी , डिम्पल बिष्ट, नंदन प्रसाद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।