shishu-mandir

बड़ी खबर : 5 सालों में मुख्यमंत्री धामी की संपत्ति में हुई 10 गुना वृद्धि, जानिए कैसे आया ये उछाल

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा 2022 विधानसभा चुनाव के लिए खटीमा सीट से नामांकन भर लिया गया है इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संपत्ति का भी खुलासा हुआ है और अगर इस संपत्ति की तुलना उनकी पिछले चुनाव के दौरान बताई गई संपत्ति से करते हैं तो इसमें सीधे-सीधे 10 गुना की वृद्धि हुई है चलिए जानते हैं 5 साल पहले कितनी थी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कुल संपत्ति और अब कितनी हो गई है और कैसे।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan


2017 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा दिए गए शपथ पत्र के दौरान बताया गया था कि उनके पास कुल नगदी 48 हजार 500 रुपए है। जबकि बैंक में जमा राशि ₹9 लाख 55 हजार 885 रुपए, अचल संपत्ति के रूप में 11 लाख 40 हजार रुपए की पैतृक संपत्ति है तथा 2 लाख 28 हजार रुपए के पत्नी के आभूषण आदि है।

वहीं साल 2022 के शपथ पत्र के अनुसार अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास नगदी के रूप में 58 हजार 600 रुपए नगदी के रूप में है जबकि बैंक बैलेंस के रूप में है 1 करोड़ 10 लाख 79 हजार 982 रुपए है। इससे साफ पता चल रहा है की मुख्यमंत्री धामी की कुल संपत्ति में 10 गुना वृद्धि हुई है। उनके नाम पर लगभग 50 लाख रुपए का हाउस लोन भी है। वहीं अब पत्नी के आभूषण भी 5 लाख 96 हजार 640 रुपए के हो गए है। चलिए जानते है कैसे।


दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा के नगरा तराई गांव के निवासी हैं। मुख्यमंत्री धामी के पिता स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी के निधन होने के बाद, जो भी उनकी संपत्ति थी वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम आ गई और इस संपत्ति की कुल कीमत 1 करोड़ 46 लाख 40 हजार रुपये है और यही कारण है कि मुख्यमंत्री धामी की संपत्ति में इतना बड़ा उछाल देखा गया है।