सीबीएसई रिजल्ट 2022— होली एंजिल स्कूल की आन्या, अनन्या और वर्णित बिष्ट ने किया 10वीं में स्कूल टॉप

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

अल्मोड़ा 22 जुलाई, 2022 आज घोषित हुए सीबीएसई के नतीजों में होली एंजिल स्कूल की आन्या, अनन्या और वर्णित बिष्ट ने 10वीं में स्कूल टॉप किया है। रिजल्ट आते ही बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। कक्षा 10 में आन्या मेहरा, अनन्या सत्यपाल तथा वर्णित बिष्ट ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वही दृष्टि जोशी ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और दीपांशु खोलिया ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया

new-modern

छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य डॉ० मनोज चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्रों तथा अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के चेयरमैन नारायण सिंह बिष्ट, प्रबंधक बलवंत सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट और किशन सिंह बिष्ट सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।