Youth World Boxing Championship: भारतीय टीम के चयन ट्रायल्स के लिये संजीव और जोगेन्द्र टैक्निकल आफिशियल्स नामित

पिथौरागढ़ सहयोगी 15 जनवरी 2021 पिथौरागढ़। पोलैंड में आयोजित होने वाली यूथ विश्व बॉक्सिंग चैम्पियनशिप (Youth World Boxing Championship) के लिए आगामी 18 से 21…

पिथौरागढ़ सहयोगी 15 जनवरी 2021

25

पिथौरागढ़। पोलैंड में आयोजित होने वाली यूथ विश्व बॉक्सिंग चैम्पियनशिप (Youth World Boxing Championship) के लिए आगामी 18 से 21 जनवरी तक एनबीए रोहतक, हरियाणा में भारतीय टीम का चयन ट्रायल किया जाएगा। भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से आयोजित चयन ट्रायल्स के लिए पिथौरागढ़ जिले के संजीव कुमार पौरी और जोगेन्द्र सौंन को बाॅक्सिंग फेडरेशन आफ इंडिया ने टैक्निकल आफिशियल नामित किया है।

बदहाल सड़क (Damaged road)- ग्रामीणों का सब्र टूटा, किया प्रदर्शन


इस चयन ट्रायल के आधार पर यूथ भारतीय बाक्सिंग टीम 10 से 24 अप्रैल 2021 तक पोलैंड में होने वाली यूथ विश्व बॉक्सिंग चैम्पियनशिप (Youth World Boxing Championship) में भागीदारी करेगी। गौरतलब है कि पौरी वर्तमान में जिला क्रीड़ा अधिकारी पिथौरागढ़ के पद पर कार्यरत हैं और जोगेन्द्र सौन आईटीबीपी पंचकूला में निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। पौरी और सौन दोनों जिले के अड़किनी के निवासी हैं और इससे पूर्व भी दोनों कई राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रैफरी व जज के रूप में भागीदारी कर चुके हैं।

Almora- राममंदिर में हुई राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान की बैठक, 17 को भंडारा और बाईक रैली का लिया गया निर्णय आयोजित


दोनों टैक्निकल आफिशियल (Youth World Boxing Championship)
नामित किये जाने पर जिला पंचायत अध्यक्षा दीपिका बोहरा, विधायक चन्द्रा पन्त, विधायक विशन सिंह चुफा, विधायक हरीश धामी, विधायक मीना गंगोला, जिलाधिकारी डाॅ. विजय कुमार जोगडण्डे, नगरपालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़ राजेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष महेन्द्र सिंह लुन्ठी, सचिव ललित पंत, उत्तराखण्ड बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अजय सिंह एवं आजीवन अध्यक्ष निर्वाण मुखर्जी, उत्तराखण्ड बॉक्सिंग संघ के सचिव गोपाल खोलिया, कै. हरि सिंह थापा, अर्जुन अवार्डी हरि दत्त कापड़ी प्रो. जीत सिंह ज्याला, उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष बैडमिन्टन संघ भूपेश पन्त, अन्तर्राष्ट्रीय बाक्सर कै. देवी चन्द और बैडमिन्टन खिलाड़ी डीएल वर्मा, प्रकाश जंग थापा, राकेश देवलाल सहित जनपद के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। (Youth World Boxing Championship)

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/