Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

youth join Congress: सीएम मोहन के गृह नगर उज्जैन से 74 हजार युवा कांग्रेस में हुए शामिल, कुल 15 लाख युवाओं ने ली सदस्यता

मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा देने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए इन दिनों सदस्यता अभियान में चुनावी…

मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा देने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए इन दिनों सदस्यता अभियान में चुनावी प्रक्रिया तेजी से चलाई जा रही है। इस अभियान के तहत युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दी जा रही है जिसे लेकर उनमें अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


राज्य भर में अब तक 15 लाख से ज्यादा युवाओं ने कांग्रेस से जुड़कर राजनीतिक भागीदारी शुरू की है। इस बार के सदस्यता आंकड़े कई बड़े राजनीतिक नामों के गढ़ों में चौंकाने वाली तस्वीर पेश कर रहे हैं।

जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन से सबसे अधिक 74,000 युवाओं ने सदस्यता ली, वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रभाव क्षेत्र छिंदवाड़ा से केवल 3,287 सदस्य ही सामने आए, जो पूरे अभियान में सबसे कम संख्या में से एक है।


सदस्यता की संख्या के लिहाज से उज्जैन, सतना (58,300), इंदौर ग्रामीण (57,867), और रीवा (55,429) जैसे जिले टॉप पर हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के गृह जिला धार से भी 55,000 युवाओं ने सदस्यता लेकर संगठन को मजबूत किया है।


राजधानी भोपाल में भी राजनीतिक सक्रियता देखने को मिला जहां शहरी क्षेत्र 53 हजार और ग्रामीण क्षेत्र 11000 से अधिक युवाओं ने इसकी सदस्यता ग्रहण की वही हरदा में 574 युवाओं ने इस अभियान में शामिल होकर इसका आंकड़ा बढ़ाया।


मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी का कहना है कि यूथ कांग्रेस के चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है। हर सदस्य को छह पदों के लिए वोट देने का अधिकार मिला है। इनमें प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और एक अन्य पद शामिल हैं।


प्रमुख जिले
उज्जैन: 74,000
सतना: 58,300
इंदौर ग्रामीण: 57,867
रीवा: 55,429
धार: 55,000
राजगढ़: 43,837
सिवनी: 41,241
देवास: 35,354
भोपाल शहर: 53,000
भोपाल ग्रामीण: 11,000
छिंदवाड़ा: 3,287
हरदा: 574