shishu-mandir

Almora- चाय की दुकान की आड़ में बेच रहा था शराब, युवक गिरफ्तार

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। चाय की दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की दुकान से 15 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
 

saraswati-bal-vidya-niketan

बीते गुुरुवार को थाना सोमेश्वर पुलिस को मनान में एक चाय की दुकान में अवैध तरीके से शराब बेचने की सूचना मुखबिर से मिली। सूचना के बाद थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेंद्र सिंह बिष्ट टीम के साथ दुकान पहुंचे। चेंकिंग करने पर दुकान से 15 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की गई। 
 

पुलिस ने अभियुक्त गौरव जोशी (28) पुत्र राजेन्द्र कुमार जोशी, निवासी ग्राम बमनीगाड़, अल्मोड़ा के खिलाफ थाना सोमेश्वर में धारा 60 आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 

थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अभियुक्त मनान में चाय आदि की दुकान चलाता है। जहां चाय की दुकान की आड़ में अवैध तरीके से शराब बेचता था। मुखबिर की सूचना के बाद कार्यवाही की गई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 
 

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के अलावा कांस्टेबल गोपाल गिरी व सतीश उपाध्याय मौजूद थे।