shishu-mandir

रविवार से हो रही थी युवक की तलाश आज मिला शव, संदेह में युवक के तीन दोस्त गिरफ्तार

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
uttranews

new-modern
gyan-vigyan

बागेश्वर। कपकोट के कर्मी गावँ में 24 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है।कपकोट पुलिस के अनुसार गांव के ही कुछ युवकों ने मिल कर खिलाफ सिंह की हत्या कर दी।आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
युवक रविवार से घर से लापता चल रहा था। युवक की लाठी—डंडों व चाकू से कर दी गई है। पुलिस ने मृतक के तीन साथियों को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया। थाना कपकोट के ग्राम कर्मी निवासी खिलाफ सिंह (22) पुत्र भवान सिंह रविवार की सायं दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से गया था। रात को घर नहीं लौटने पर परिजनों को गहरी चिंता हुई। उसकी काफी खोजबीन की गई। बाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई। जिसमें उसके साथियों पर संदेह व्यक्त किया गया था। इस पर पुलिस ने उसके साथियों को हिरासत में लिया व सख्ती से पूछताछ की। इस पर युवकों ने खिलाफ की हत्या करना कबूला। और कहा कि उन्होंने युवक को को लाठी—डंडों व चाकू से मार डाला और शव को 15 किलोमीटर दूर गड्ढे में दबा दिया। पुलिस ने मामले में चंदन सिंह, ललित सिंह व हरीश सिंह को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार हत्या में प्रयुक्त लाठी—डंडे व चाकू बरामद कर लिए गए हैं।

saraswati-bal-vidya-niketan