महंगाई: युकांइयों ने फूंका केंद्र का पुतला

पिथौरागढ़। गैस सिलेंडर के दामों में फिर से वृद्धि और महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार का पुतला दहन…

पिथौरागढ़। गैस सिलेंडर के दामों में फिर से वृद्धि और महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने सिलेंडर के बढ़े दाम वापस लेने और महंगाई को तुरंत काबू करने की मांग की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


यूथ कांग्रेस नेता करने सिंह और शुभम बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय के सिल्थाम तिराहे पर एकत्रित हुए और महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युकां नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई पर मोदी सरकार लगाम लगाने में असफल है, जिससे जनता बदहाल हो गई है। लेकिन इसके बावजूद प्रधानमंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्री इस पर बेशर्मी से चुप्पी साधे हैं।

जनता का ध्यान इन जरूरी मुद्दों और उनके कारणों से हटाने के लिए गैरजरूरी बातों को उछाला जा रहा है।उन्होंने सरकार से तुरंत इस पर लगाम लगाने की मांग करते हुए चेताया कि सरकार जनता के धैर्य की अब और परीक्षा न लें। वक्ताओं ने केंद्र सरकार को जनविरोधी बताते हुए उसके इन कदमों का लगातार विरोध करने का आह्वान किया।
प्रदर्शन में कार्तिक खर्कवाल, इंदर ऐरी समेत अनेक युवा शामिल थे।