व्हाट्सएप में युवती की अश्लील वीडियो वायरल कर धमकाया, यूपी का युवक गिरफ्तार

पिथौरागढ़। एक युवती की अश्लील वीडियो वायरल करने और अश्लील मैसेज भेजने के साथ ही फोन पर धमकाने के आरोप में पिथौरागढ़ पुलिस ने उत्तर…

पिथौरागढ़। एक युवती की अश्लील वीडियो वायरल करने और अश्लील मैसेज भेजने के साथ ही फोन पर धमकाने के आरोप में पिथौरागढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेष के औरैया निवासी युवक को गिरफ्तार किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विगत 20 अगस्त को कोतवाली पिथौरागढ़ में गौड़ीहाट क्षेत्र निवासी और हाल निवासी जिला मुख्यालय सिलथाम, पिथौरागढ़ की युवती ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी।

तहरीर के अनुसार एक युवक ने व्हाट्सअप पर उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल की है। यही नहीं फोन पर वह युवक अपना नाम मोनू बताता है और अश्लील मैसेज भेजने के साथ ही जबरन शादी करने के लिए बदनाम करने की धमकी भी दे रहा है। तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354डी-506 तथा 67ए आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।


एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में एसआई प्रदीप कुमार ने पुलिस व साइबर सेल की टीम के साथ पड़ताल तेज की, जिस पर यूपी के जनपद औरय्या के सुरैध थाना ऐरवाकटरा निवासी असित चौहान उम्र 20 वर्श पुत्र राजीव चौहान को दबोच लिया।