दिल्ली में हमेशा से मिल रही इस फ्री चीज के अब देने पड़ेंगे पैसे, जाने क्या पड़ेगा जेब पर असर

दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद दिल्ली वालों को हमेशा से मुफ्त मिल रही एक चीज के लिए अब अपनी जेब ढीली करनी…

दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद दिल्ली वालों को हमेशा से मुफ्त मिल रही एक चीज के लिए अब अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।

बताया जा रहा है दिल्ली नगर निगम 7 साल बाद ठोस कचरा प्रबंधन 2018 उपनियम के तहत यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी में है, जिसके बाद दिल्ली में रहने वालों को घर से कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम को हर महीने यूजर चार्ज देना होगा।


इससे पहले दिल्ली में यह सुविधा मुक्त दी जाती थी लेकिन अब दिल्ली वासियों को पूरा उठाने के लिए पैसे देने होंगे ।


नगर निगम में घर से कूड़ा उठाने के लिए संपत्ति के आकार और उपयोग के अनुसार अलग-अलग यूजर चार्ज तय किए हैं। इसके अनुसार आवासीय मकान में 50 वर्ग मीटर तक ₹50 प्रति माह यूजर चार्ज वसूला जाएगा।

50 से 200 वर्ग मीटर तक 100 रुपये और 200 वर्ग मीटर से अधिक के आवासीय मकान से 200 रुपये प्रति माह यूजर चार्ज लिया जाएगा। वहीं स्ट्रीट वेंडरों से 100 रुपये चार्ज वसूला जाएगा।


दिल्ली सरकार की ओर से लाये गए इस नए नियम के अनुसार कमर्शियल यूनिट्स के लिए अलग चार्ज तय किया जाएगा। दुकान, ढाबे और कॉफी हाउस से ₹500 प्रति माह यूजर चार्ज लिया जाएगा।

वही गेस्ट हाउस, शादी, हॉल, बैंक, पार्टी लर्न और 50 लोगों से अधिक क्षमता वाले रेस्टोरेंट से ₹2000 प्रति महीना चार्ज वसूल किया जाएगा।


वहीं इससे बड़ी कमर्शियल यूनिट्स से ₹5000 तक का यूजर चार्ज लिया जाएगा। आपको बता दे दिल्ली नगर निगम कचरा प्रबंधन पर हजार करोड रुपए से ज्यादा खर्च करता है। वही नगर निगम पर 14000 करोड रुपए की देनदारी है।

अधिकारियों का कहना है कि यूजर चार्ज से नगर निगम को सालाना 150 करोड रुपए का अतिरिक्त राजस्व मिल सकता है।