Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

देर रात भाई ने अपनी बहन को प्रेमी के साथ देखा आपत्तिजनक हालत में फिर खोया अपना आपा और उठाया खौफनाक कदम

बिहार के मोतिहारी जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है, जहां एक बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक…

बिहार के मोतिहारी जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है, जहां एक बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद भाई ने अपना आपा खो दिया और दोनों को तालिबानी सजा दे दी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


बताया जा रहा है युवक ने हथौड़े से मार मार कर प्रेमी प्रेमिका की हत्या कर दी जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद भाई काफी गुस्से में आ गया। यह घटना जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवा गांव की है।
मृतक युवती अजय शाह की बेटी है। वहीं मृतक युवक की पहचान गांव के विकास कुमार के रूप में हुई। लड़की के भाई ने देर रात दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद गुस्से में दोनों की हथौड़े से मार मार कर हत्या कर दी।

इस डबल मर्डर केस की खबर पूरे गांव में फैल गई वहीं ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचना दी।


जिसके बाद चकिया डीएसपी सहित केसरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्या करने वाले युवक को भी हथौड़े के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।