Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

यामी गौतम बनी मां, अपने बेटे को दिया अनोखा नाम, जाने वेद से निकले इस नाम का मतलब

Yami Gautam Baby Name Meaning: यामी गौतम ने अपने बेटे का नाम बेहद यूनिक रखा है। उन्होंने अपने बेटे का नाम वेदाविद रखा है जिसका…

Yami Gautam Baby Name Meaning: यामी गौतम ने अपने बेटे का नाम बेहद यूनिक रखा है। उन्होंने अपने बेटे का नाम वेदाविद रखा है जिसका अर्थ है वेदों को जानने वाला। यह विष्णु भगवान, भगवान शिव और भगवान राम का भी नाम है। यह नाम यही दर्शाता है कि वेद एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ हिंदू धर्म में ज्ञान या पवित्र ग्रंथ है, विद का अर्थ है जिसे किसी चीज का ज्ञान हो।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Yami Gautam Baby Name Meaning: एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर के घर में किलकारियां गूंजी है। यामी गौतम मां बन गई हैं और उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। दोनों ने अपने बेटे का नाम बेहद खास रखा है। उनके बेटे का नाम वेदाविद है इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। यामी ने बताया कि उनके बेटे का जन्म 10मई को हुआ था और यह दिन अक्षय तृतीया का था इसे हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है।

क्या है वेदाविद का अर्थ

यामी गौतम के बेटे का नाम वेद विद है जिसका नाम है वेदों को जानने वाला यह भगवान विष्णु, भगवान शिव और भगवान राम का भी नाम है जो यह दर्शाता है कि वेद एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ हिंदू धर्म में ज्ञान या पवित्र ग्रंथ माना जाता है। विद का अर्थ है जिसे किसी चीज का ज्ञान हो. इसलिए यह नाम बेहद अनोखा है। अगर आपकी भी आने-वाले दिनों में डिलीवरी होने वाली है तो आप इस नाम को अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं।

वेदाविद के अलावा ये नाम भी हैं काफी यूनिक

हाल ही में 12th फेल के लीड एक्टर विक्रांत मेसी पिता बनें। उन्होंने अपने बच्चे का नाम वरदान रखा। अगर आपको ऐसे ही धार्मिक ग्रंथ से जुडे़ नाम रखने हैं तो आप वेद से रिलेटेड नामों को देख सकते हैं आप वेदांत, वेदांग, वेद, वेदार्थ, वैदिक, वेदान, वेद और वेद्या भी आप रख सकते हैं।इन सभी नामों का मतलब वेद से जुड़ा है। हालांकि यह नाम लड़कों के लिए सुझाए गए हैं अगर आपके घर में नन्हीं परी पैदा हुई है तो आप वेदिका, वेदानतिका, वेदांती, वेदनशी या वेदसरी रख सकते हैं। वेदांती का मतलब है वेदों की जानकार।