विश्व जल दिवस (world Water Day)— कोसी नदी में चलाया सफाई अभियान

world Water Day

world Water Day

अल्मोड़ा, 22 मार्च 2021— विश्व जल दिवस (world Water Day) पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा एवं पर्यावरण संस्थान कोसी द्वारा एक संयुक्त आयोजन में अल्मोङा विश्वविद्यालय की ‘नमामि गंगे परियोजन’ के अन्तर्गत कोसी नदी में सफाई अभियान चलाया।

इस दौरान जागरूकता पखवाड़ा की संयोजक डाॅ. ममता असवाल की अगुवाई में एवं पर्यावरण संस्थान के वैज्ञानिकों की देख-रेख में संस्थान के शोधार्थियों, वैज्ञानिकों सहित आज लगभग 150 लोगों ने कोसी बाजार के निकट कोसी नदी में एक सफाई अभियान चलाया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

Almora – सर्वदलीय महिला संस्था को मिली होली कार्यक्रम (Holi program) की अनुमति, अब 31 मार्च को होगा होली गायन समारोह

इसके पश्चात पर्यावरण संस्थान में जल संरक्षण पर किये जा रहे विभिन्न प्रयासों से प्रतिभागियों को संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम ने जानकारी दी एवं प्रदर्शन स्थलों का भ्रमण कराया।

Uttarakhand Breaking- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष कौशिक को बागेश्वर में दिया गार्ड ऑफ आर्नर, राजनीतिक हलकों में आया तूफान

इस अवसर पर अल्मोङा विश्वविद्यालय के प्रो. जीवन सिंह रावत द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोसी जलागम (world Water Day) क्षेत्र में अब जल संरक्षण उपायों को शीघ्र धरातल पर लागू करने की आवश्यकता है तभी हम अपनी निरन्तर सूखती हुई प्राणदायिनी कोसी के जल प्रवाह को बचाये रख सकेंगें।

डा0 नीरज तिवारी, निदेशक, सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा ने अपने संबोधन में पर्यावरण संस्थान द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयाासों के बारे में और अधिक विस्तार से जानने की जरूरत पर जोर दिया।

world Water Day के इस मौके पर पर्यावरण संस्थान के निदेशक डाॅ. आर.एस. रावल ने डाॅ. रावत को कोसी नदी के जल पर किये गये लम्बे एवं विस्तृत अध्ययन हेतु उन्हें संस्थान की ओर से सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होनें विद्यार्थियों को संस्थान द्वारा जल संरक्षण एवं जल की गुणवत्ता को सहेजने हेतु किये जा रहे विभिन्न शोधकार्यों के नतीजों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. गिरीश नेगी ने किया। (world Water Day) कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्थान के वैज्ञानिक डाॅ. सुमित राय, डाॅ. विक्रम नेगी, डाॅ. सुबोध ऐरी एवं अन्य ने सक्रिय भागीदारी की।

उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw