Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Almora – सर्वदलीय महिला संस्था को मिली होली कार्यक्रम (Holi program) की अनुमति, अब 31 मार्च को होगा होली गायन समारोह

Holi program

अल्मोड़ा,22 मार्च 2021— सर्वदलीय महिला संस्था को नंदादेवी मंदिर प्रांगण में होली समारोह (Holi program) आयोजित करने की अनुमति मिल गई है। अब संस्था की ओर से 31 मार्च को होली समारोह का आयोजन किया जाएगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यह अनुमति आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन किए जाने की शर्त के अनुसार दी गई है। बताते चलें कि 18 मार्च को सर्वदलीय महिला संस्था ने नंदादेवी में होली गायन समारोह (Holi program) का आयोजन किया था। आरोप था कि इस कार्यक्रम को पुलिस टीम ने आदर्श आचार संहिता का हवाला देकर बाद में रोक दिया था।

यह भी पढ़े….

Almora – इंटर कॉलेज दौलाघट में एनएसएस (NSS Shivir) शिविर का समापन

Almora दुग्ध उत्पादकों ने की दुग्ध क्रय मूल्य बढ़ाने की मांग

तब महिला संगठन ने सत्ता के दबाव में लिया गया निर्णय बताते हुए विरोध दर्ज किया था। इसके बाद संस्था अध्यक्ष मीना भैसोड़ा और सचिव विद्या बिष्ट ने जिलाधिकारी को एक पत्र लिखा था। इधर संस्था की ओर से अल्मोड़ा के विधायक व डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान से भी मिला था।

प्रशासन ने पत्र के बाद सर्वदलीय महिला संस्था को Holi program सल्ट उपचुनाव के मद्देनजर लगी आदर्श आचार संहिता और कोविड गाईड लाइन का पालन करते हुए 31 मार्च को होली समारोह (Holi program) आयोजित करने की अनुमति प्रदान की है।

यह भी पढ़े….

Uttarakhand Breaking- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष कौशिक को बागेश्वर में दिया गार्ड ऑफ आर्नर, राजनीतिक हलकों में आया तूफान

अनुमति मिलने के बाद संस्था अध्यक्ष मीना भैसोड़ा, सचिव विद्या बिष्ट, गीता मेहरा, भगवती बिष्ट, लक्की वर्मा, विमला बोरा, भगवत बिष्ट, किरन साह, सोनिया कर्नाटक, गीता आर्या, सुधा पंत, मोहिनी कनवाल, प्रेमा बिष्ट आदि ने आगामी 31 मार्च को प्रस्तावित होली गायन कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


यहां देखें संस्था का अनुरोध पत्र

Holi program

यहां देखें अनुमति पत्र

Holi program
Holi program

उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw