रानीखेत: केवी (KV Ranikhet)में विज्ञान प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण पर हुई कार्यशाला

Workshop on modernization of science laboratories in KV Ranikhet केन्द्रीय विद्यालय रानीखेत(KV Ranikhet) में प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण विषय पर शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला का…

Workshop on modernization of science laboratories in KV Ranikhet

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

केन्द्रीय विद्यालय रानीखेत(KV Ranikhet) में प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण विषय पर शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।

रानीखेत,30 जुलाई 2022— केन्द्रीय विद्यालय रानीखेत(KV Ranikhet) में प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण विषय पर शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।

बतौर मुख्य अतिथि डॉ. विपिन शाह ने कार्यशाला का उद्घाटन कर विज्ञान विषय में प्रयोगों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों से आये शिक्षकों ने प्रतिभाग कर केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा प्रदत्त आधुनिक उपकरणों के संचालन और उनके बहुआयामी उपयोगों के विषय में जानकारी एकत्र की।

प्रयोगशालाओं के महत्व पर हुई चर्चा

केन्द्रीय विद्यालय (KV Ranikhet)में विद्यालय प्राचार्य सुनील कुमार जोशी के निर्देशन में शुरू हुई एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि डॉ. विपिन शाह ने विज्ञान विषय में प्रयोगों के महत्व पर प्रकाश डाला।

केवि प्राचार्य सुनील कुमार जोशी ने वर्तमान परिदृश्य में प्रयोगशालाओं के महत्व पर और शैक्षणिक गतिविधियों में अधिक से अधिक वैज्ञानिक उपकरणों को शामिल किए जाने पर जोर दिया। कार्यशाला में विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से आए संसाधक मंडल में अभिषेक शर्मा, हितेंद्र सिंह, नीरज सिंह बनकोटी, पवन कुमार गहतोड़ी और हिमांशु गुप्ता ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया |

KV Ranikhet
KV Ranikhet


उप प्राचार्य प्रवीण शर्मा, संजय रावत, हेमंती नित्वाल, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, लखन कुमार ने कार्यशाला के रखरखाव और संचालन की जानकारी दी, वहीं कहा कि प्रयोगशालाओं के आधुनिकरण की इस कार्यशाला से विद्यार्थियों को अन्वेषण कार्यों में और सामान्य वैज्ञानिक प्रयोगों को अधिक कुशलतापूर्वक करने में सहायता मिलेगी।