महिलाएं 40 के बाद भी खुद को रखें फिट, इन चीजों का करें सेवन

40 के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते है। शरीर की वृद्धि और न्यूट्रीशन बदल जाते है। ऐसे में महिलाओ को…

40 के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते है। शरीर की वृद्धि और न्यूट्रीशन बदल जाते है। ऐसे में महिलाओ को शरीर में न्यूट्रीशन मिले इसके लिए अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। तो आइए हम आपको बताते है कि महिलाओं को 40 की उम्र में क्या खाना चाहिए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

महिलाओं को नट्स खाने चाहिए। यह एक सुपरफूड स्नैक भी है इसमें कई न्यूट्रीएट्स पाए जाते है। विटामिन , आयरन , पोटेशियम आदि नट्स कोलेस्ट्रॉल भी कम करते है। इसमें विटामिन डी भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है , जो कि 40 की उम्र में हड्डियों और मसल्स को मजबूत करती हैं।

इसके साथ ही पालक खा सकतीं है। यह एक सुपरफूड है। जो कि शरीर में स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, विटामिन के, कैल्शियम , मैग्नीशियम फोलिक एसिड और विटामिन बी 6 पाए जाते है। जो हमारे शरीर के अंगों को स्वस्थ्य बनाए रखने में सहायक होते है।

हल्दी जो की हर घर में उपलब्ध होती है। यह भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। शरीर की हीलिंग क्षमता उम्र के साथ कम होने लगती है ऐसे में हल्दी को भी खाने में शामिल करना चाहिए।

सोयाबीन में कई मिनरल और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते है। यह खासकर महिलाओं के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। आप टोफू जैसे सोयाबीन उत्पादों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें विटामिन बी, प्रोटीन और आयरन पाया जाता है।

फलियां प्लांट से बना एक प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। हड्डियां अक्सर ढलती उम्र के साथ कमजोर होने लगती है। ऐसे में फलियां कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा को पूरा करती है। इसको 40 की उम्र महिलाओं को अवश्य खाना चाहिए। फलियां में बींस, राजमा, छोले,मूंगफली, दाल आदि शामिल है।