दहशत— यहां जंगल में घास काट रही महिला को गुलदार (leopard) ने मार डाला

पिथौरागढ़ सहयोगी, 25 जनवरी 2021जिला मुख्यालय से करीब 22 किमी दूर देवलथल तहसील क्षेत्र के एक गांव में गुलदार (leopard) ने एक महिला को मार…

पिथौरागढ़ सहयोगी, 25 जनवरी 2021
जिला मुख्यालय से करीब 22 किमी दूर देवलथल तहसील क्षेत्र के एक गांव में गुलदार (leopard)
ने एक महिला को मार डाला।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अनलाँकडाउन की नई एसओपी (New SOP) जारी, 1 फरवरी से होगी लागू

घटना उस वक्त हुई जब महिला आज दोपहर के समय घास काटने जंगल गई थी। क्षेत्र में पहले से गुलदार की सक्रियता से छाये खौफ के बीच इस घटना से और दहशत फ़ैल गई है।

देवलथल के नजदीक आगर गांव की सीमा देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी शंकर राम सोमवार दोपहर के समय जंगल में घास काट रही थी। जानकारी के अनुसार उसके साथ गांव की तीन अन्य महिलाएं भी कुछ दूरी पर ही घास काट रही थीं।

Almora Breaking— आतंक का पर्याय बना गुलदार (Leopard) पिंजरे में कैद, कई मवेशियों को बनाया था निवाला

महिलाएं अपने साथ बकरियां भी चराने ले गई थी। इसी बीच गुलदार (leopard) ने अचानक एक बकरी पर हमला कर दिया। बकरी के आसपास घास काट रही सीमा देवी ने उसे बचाने की कोशिश कर शोर मचाया, लेकिन गुलदार ने एकाएक सीमा देवी पर हमला कर दिया अन्य महिलाएं इस बीच कुछ नहीं कर पाईं।

सीमा देवी पर हमला कर गुलदार उसे घसीटकर दूर ले जाने की कोशिश कर रहा था तो इसी दौरान महिलाओं ने पत्थर मारकर गुलदार को भगाने का प्रयास किया जिस पर गुलदार (leopard) सीमा देवी को छोड़कर भाग गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना वन विभाग व पुलिस को दी गई, जिस पर टीमें मौके पर पहुंची।

बधाई- डॉ दीपक मेहता सहित 8 शिक्षक आईसीटी राष्ट्रीय पुरस्कार (ICT National Award) हेतु नामित

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/