उत्तराखंड में तापमान में उछाल के साथ लू का खतरा बढ़ा

उत्तराखंड में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान तेजी से…

उत्तराखंड में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और दोपहर के समय गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक मैदान से लेकर पहाड़ी इलाकों तक लू चलने की संभावना जताई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसमी पैटर्न में आए बदलावों का सीधा असर प्रदेश के तापमान पर देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ती गर्मी और तेज हवाएं इस बात का संकेत हैं कि आने वाले दिनों में मौसम और अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है, विशेष रूप से दोपहर के समय धूप से बचाव करना जरूरी होगा।