shishu-mandir

डॉ अलकनंदा अशोक के इण्डियन ओलम्पिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव बनने पर अभिनंदन समारोह आयोजित

editor1
1 Min Read
Screenshot-5

देहरादून। देहरादून में रविवार को उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ ने उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक के इण्डियन ओलम्पिक संघ की संयुक्त सचिव बनने पर एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया। अभिनन्दन समारोह में प्रदेश के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों , अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों ने सिरकत करते हुए डॉ अलकनंदा अशोक को बधाई प्रेषित की तथा से अलकनंदा अशोक से उत्तराखंड के खेलों को आगे बड़ाने में सहयोग देने की अपेक्षा की। वहीं डॉ अलकनंदा अशोक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आस्वस्थ किया कि वे हमेशा अपने ग्रह प्रदेश उत्तराखंड के खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी।

new-modern
gyan-vigyan

अभिनंदन समारोह में एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष संदीप शर्मा ,जूडो संघ के सचिव सतीश शर्मा , जॉइंट डायरेक्टर धर्मेन्द्र भट्ट , उत्तराखंड प्रदेश के सभी ज़िलों के पदाधिकारी ,कबड्डी संघ के अध्यक्ष विमल डबराल , टेनिस संघ के अध्यक्ष प्रदीप वालिया , तीरंदाज़ी के अध्यक्ष राजेंद्र तोमर , कायकिंग संघ के सचिव प्रदीप सजवान आदि उपस्थित थे। संचालन संघ के सचिव उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ मनकोटी ने किया।