shishu-mandir

ताड़ीखेत: प्राथमिक विद्यालय मलौना में वन प्राणी सप्ताह का हुआ आयोजन

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

ताड़ीखेत। सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलौना (भुजान) ताड़ीखेत में वन प्राणी सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अल्मोडा वन प्रभाग के रानीखेत रेज से पहुंचे वन कर्मचारियों द्वारा वन्य प्राणियों की मानवी जीवन में सहभागीता और उनके महत्व पर जानकारी दी गयी।

new-modern
gyan-vigyan

बताया कि वन्य जीवों का हमारे लिए सामाजिक, धार्मिक, पारिस्थितिकी आधारित आदि सभी प्रकार से महत्व है। इस दौरान वन्य जीवों से आम जन जीवन की सुरक्षा हेतु सुरक्षा के उपाय भी बताये गये, जिससे कि मानव वन्य जीव संघर्ष को कम किया जा सके।

saraswati-bal-vidya-niketan

कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश नेगी ब्लाक अध्यक्ष सरपंच संगठन ताडीखेत व संचालन बलवन्त भण्डारी वन बीट अधिकारी, रानीखेत रेज द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों के साथ ही प्रधानाध्यापक राजेन्द्र सिंह बिष्ट, अध्यापिका विनिता पाण्डे, वन वीट अधिकारी व वन दरोगा होशियार नाथ गोस्वामी, जगदीश सिंह बिष्ट, गीता गोस्वामी, नवीन चन्द्र तिवाड़ी, कमलेश जोशी, गणेश चन्द्र, नवीन तिवारी, विजय सिंह जलाल आदि लोग उपस्थित रहे।