Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

जानें, उत्तराखंड के सीएम(CM) ने सोशल मीडिया(social media) को क्यों बताया जरूरी

देहरादून, 26 मई 2020मुख्यमंत्री(CM) ने कहा कि कोविड-19(Covid-19) के संबंध में जनजागरूकता के लिए सोशल मीडिया(social media) का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए. समय-समय…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

देहरादून, 26 मई 2020
मुख्यमंत्री(CM) ने कहा कि कोविड-19(Covid-19) के संबंध में जनजागरूकता के लिए सोशल मीडिया(social media) का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए. समय-समय पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी आमजन को होना जरूरी है. सोशल मीडिया (social media) इसका उपयुक्त प्लेटफार्म है.

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत(Trivendra Singh Rawat) ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए क्या-क्या सावधानियां बरती जानी चाहिए, इसका व्यापक प्रचार हो. साथ ही सरकार की व्यवस्थाओं के प्रति जनता से फीडबैक भी निरंतर लिया जाए. उन्होंने कहा कि कोविड-19(Covid-19) के खिलाफ लड़ाई आमजन के सहयोग से जीती जा सकती है.

मुख्यमंत्री(CM) रावत ने मंगलवार को सचिवालय में सीएम यंग फेलो के साथ सोशल मीडिया (social media) के उपयोग के सबंध में बैठक की. सीएम ने कहा कि कोविड-19 के साथ ही सरकार द्वारा जन कल्याण से संबंधित जो भी गतिविधियां चलाई जा रही हैं, सोशल मीडिया (social media) के माध्यम से सभी सूचनाएं आम जन को उपलब्ध हो. प्रदेशवासियों के लिए राज्य सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही है, उनकी जानकारी ग्रासरूट तक पहुंचे.

social media 2
सचिवालय में सीएम यंग फेलो के साथ सोशल मीडिया के सबंध में बैठक लेते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत—फोटो उत्तरा न्यूज

सूचना प्रेषण का सोशल मीडिया (social media) प्रभावकारी माध्यम है, इसका अधिक से अधिक उपयोग किया जाए. परंतु सूचनाओं का यह प्रेषण एक तरफा न हो, लोगों से मिल रहे फीडबैक को भी सरकार व शासन तक पहुंचाया जाए. सोशल मीडिया (social media) पर जो भी महत्वपूर्ण सुझाव मिलते हैं, उन पर गम्भीरता से विचार किया जाता है.

इस अवसर पर सचिव राधिका झा, सीएम के आईटी सलाहकार रविन्द्र दत्त, आर्थिक सलाहकार आलोक भट्ट, मीडिया कोर्डिनेटर दर्शन सिंह रावत, सोशल मीडिया(social media) समन्वयक सुबोध भण्डारी, सीएम यंग फेलो के लोग मौजूद थे.