पत्नी ने मांगा तलाक तो, पति ने कर दिया एसिड अटैक, प्रेम विवाह करने वाले पति के थे अवैध संबंध

मुंबई के मालवणी क्षेत्र में गुस्साए पति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर एसिड डाल दिया। महिला अपनी पति की गलत हरकतों से परेशान होकर…

मुंबई के मालवणी क्षेत्र में गुस्साए पति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर एसिड डाल दिया। महिला अपनी पति की गलत हरकतों से परेशान होकर लंबे समय से अपने माता-पिता के घर रह रही थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

दोनों के बीच में रोज लडाई झगड़े होने लगे, जिसके चलते दोनों अलग हो गए। पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस मामले में पति के खिलाफ FIR दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ने 2019 में प्रेम विवाह किया था। महिला को शादी के बाद पता चला कि वह कुछ कमाता नहीं है, और नशे का आदी है। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते में खटास पैदा हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में पत्नी को पता चला कि पति का किसी दूसरी औरत के साथ रिश्ते में है तो वह अपने घर चली गई। 27 वर्षीय महिला मलाड स्थित अपनी मां के घर पर थी। लगातार होते झगड़ों के चलते पत्नी ने अलग होने का फैसला किया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान पति से इस महिला ने तलाक मांगा था।

वही बुधवार को 34 साल के आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया। वारदात के बाद से पति फरार है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने उसके पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 124(2) (नुकसान पहुंचाने के इरादे से किसी व्यक्ति पर तेजाब फेंकना), 311 (गंभीर चोट या मौत का कारण बनने के प्रयास के साथ लूट या डकैती), 333 (हमले की तैयारी के बाद घर में जबरन प्रवेश) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत मामला दर्ज किया है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के मुताबिक, 2019 में 150, 2020 में 105 और 2021 में 102 एसिड अटैक के मामले दर्ज किए गए थे। एसिड अटैक के मामले सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में सामने आए थे।