छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज ग्राम देवीगंज के रामनरेश सिंह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पत्नी सूरज मणि सिंह के एक साथ तीन बच्चे हुए हैं। जिसमें दो लड़की और एक लड़का है। तीनों पूर्णता स्वस्थ हैं।
पहले सूरजमणी का 6 साल का लड़का है तीनों नवजात अंबिकापुर के चिकित्सालय में हुए जहां से सुरक्षित प्रसव के बाद छुट्टी दे दी गई है।
बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सूरज मणि सिंह का जब सोनोग्राफी किया गया तो यह कंफर्म था कि गर्भ में दो बच्चे हैं लेकिन तीसरे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
तीन बच्चों के पैदा होने के बाद डॉक्टर भी काफी हैरान हो गए। प्रसव पीड़ा के बाद महिला को अंबिकापुर के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तीन नवजातों की सुरक्षित डिलीवरी कराई।
तीसरे बच्चे जन्म पर न केवल परिजन बल्कि डॉक्टर भी हैरान हैं। लड़के का वजन एक किलो 850 ग्राम, लड़की का क्रमशः वजन 1 किलो 450 ग्राम एवं 1 किलो 420 ग्राम है। जच्चा-बच्चा चारों पूर्णता स्वस्थ हैं।
