अल्मोड़ा: प्रसिद्ध छायावादी कवि सुमित्रा नन्दन पंत के पैतृक गांव स्यूनराकोट में मूर्ति स्मारक निर्माण, स्थल विकास और गांव के लिए 1.5 किमी सड़क निर्माण की घोषणा सरकार ने की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या 203 के तहत प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रा नंदन पंत के पैतृक गांव के लिए 1.5 किमी मोअर मार्ग निर्माण, स्यूनराकोट में मूर्ति स्मारक निर्माण और स्थल विकास की घोषणा की गई है।

यह घोषणा होने पर पंत जी के गांव में उनकी विरासत को संजोये रखने का प्रयास कर रहे लोगों में उत्साह का संचार है।
कविवर पंत की दत्तक पुत्री सुमिता पंत, उनके नाती (प्रोत्र)सुधांशु पंत व उनकी नातिन प्रो. नमिता सिंह ने भी सरकार की इस घोषणा पर खुशी जाहिर की है। यही नहीं सुमित्रानंदन पंत स्मारक समिति के सभी पदाधिकारीयों के भी हर्ष प्रकट किया है। समिति ने इसके लिए सार्थक प्रयासों के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष और निवर्तमान जिलापंचाचत सदस्य महेश नयाल का भी आभार जताया है।