shishu-mandir

व्हाट्सएप चलाना पड़ सकता है महंगा, सीधा जाएंगे जेल, पढ़िए पूरी खबर

उत्तरा न्यूज टीम
3 Min Read
Screenshot-5

आजकल स्मार्टफोन हर किसी के पास होता है। और स्मार्टफोन में व्हाट्सएप एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जिसे दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। व्हाट्सएप की अगर बात करें तो यह हमारे अपनों से जुड़ने का बेहद ही अच्छा जरिया बन चुका है। जो चीज जितना अच्छा होता है उतना नुकसानदायक भी हो सकता है।

new-modern
gyan-vigyan

व्हाट्सएप है तो काफी मजेदार लेकिन इसके बारे में कुछ अहम बातें हैं जो हर व्हाट्सएप यूज करने वाले व्यक्ति को जानना जरूरी है। वरना आपको समस्या झेलना पड़ सकता है समस्या भी ऐसी कि आप को जेल जाने तक की नौबत आ सकती है। जी हां अगर आप इसके बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं तो हम आपको व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े कुछ अहम बातें बताने जा रहे है।

आपराधिक कंटेंट ना करें ग्रुप पर शेयर

अगर आप WhatsApp ग्रुप पर आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ कंटेंट शेयर करते हैं तो इस बात से ग्रुप के अन्य मेंबर्स को दिक्कत हो सकती है और अगर उनमें से कोई भी इसकी शिकायत पुलिस में कर देता है या आईटी सेल में कर देता है तो आप को जेल जाना पड़ सकता है।

चाइल्ड क्राइम से जुड़ा कोई भी वीडियो ना करें शेयर

अगर आप मौज मस्ती के नजरिए से चाइल्ड क्राइम से जुड़ा कोई भी वीडियो ग्रुप पर शेयर करते हैं तो इसका खामियाजा आपको जेल जाकर भुगतना पड़ सकता है क्योंकि अगर ग्रुप का कोई भी मेंबर इसकी जानकारी पुलिस को दे देता है तो आपका जेल जाना तय है।

आतंकवादी गतिविधियां

आतंकी गतिविधियों को सपोर्ट करने वाला कोई भी वीडियो अगर WhatsApp ग्रुप पर भेजा जाता है तो इसकी जानकारी तुरंत एडमिन को पुलिस तक पहुंचा देनी चाहिए क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया जाता है और फिर भी इसकी जानकारी लीक हो जाती है तो सभी ग्रुप मेंबर्स को जेल जाना पड़ सकता है।

हिंसा से जुड़ा वीडियो

कुछ लोग हिंसा से जुड़ा हुआ वीडियो अक्सर व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करते हैं लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करना पूरी तरह से जुर्म है और ऐसा करने पर जेल जाने तक के सख्त नियम है।